औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: परसे पूर्वा पुलिया के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोककर किशोर से गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बेला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेला बस्ती निवासी बीनू कश्यप पुत्र जयवीर कश्यप ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर से बेला चौराहे की ओर जा रहा था। परसे पूर्वा पुलिया के पास खड़े कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर में कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि वे रास्ते में खड़े होकर आने-जाने वालों से भी गाली-गलौज करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...