Auraiya News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट, चार पर रिपोर्ट
औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दलेल नगर निवासी अबरार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को गांव के एबाद, मुन्ना, राशिद और रहीश उसके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अबरार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.