Auraiya News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मोबाइल तोड़ा
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के कलट्टरगंज में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट दिया गया। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही गई है। कलट्टरगंज निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह गली से होकर घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में हरिओम, तज्जन सिंह, गुलशन, अंकित, अमन, रामू निवासी हम्मतपुर, आयुष निवासी ब्लॉक चौराहा और हर्ष निवासी दलीपपुर रोड ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जितेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.