Auraiya News: गाय को बचाने में खंदी में घुसी कार, चालक बाल-बाल बचा
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: छछूंद गांव के पास रविवार देर रात अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जा घुसी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। सुबह खंदी में कार पड़ी देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के रामपुर वैश्य गांव निवासी अनुराग कुमार रविवार को अपनी कार से हलवाइयों को छोड़ने अछल्दा आए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह अकेले घर लौट रहे थे। छछूंद गांव के पास पहुंचते ही अचानक एक गाय कार के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी तो वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए खंदी में जा घुसी।हादसे के बाद अनुराग किसी तरह कार से बाहर निकले और परिजनों को सूचना दी। रात में ही परिजन ट्रैक्टर और रस्से लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को खंदी से निकालने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.