Auraiya News: गाय को चारा डाल रही छात्रा को कुत्ते ने काटा
औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: कस्बे में सोमवार शाम गाय को चारा डाल रही 16 वर्षीय छात्रा पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ में काट लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को बचाया। मंगलवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे रेबीजरोधी टीका लगाया गया। रुरुगंज निवासी संजीव शाक्य की पुत्री एकता सोमवार शाम करीब सात बजे घर पर गाय को सानी-चारा डाल रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर हाथ में काट लिया। घबराई छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्ते से बचाया। परिजन मंगलवार सुबह एकता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्साकर्मियों ने घाव की जांच करने के बाद उसे रेबीजरोधी टीका लगाया। क्षेत्र में कुत्तों के हमलों को लेकर लोगों ने चिंता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.