औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: नगला बंधा कुचैला गांव में गाय के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में महिला के देवर पर हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन घायल को इटावा के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुलेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके जेठ अमर सिंह ने गाय लेने के लिए उनसे पांच हजार रुपये मांगे थे। गाय लेने के चार-पांच दिन बाद वह बीमार हो गई। इलाज कराने में 5500 रुपये खर्च होने की बात कही गई। गाय के रुपये और उसके इलाज में हुए खर्च को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 16 अगस्त की सुबह करीब सात बजे इसी विवाद को लेकर विमलेश और अमर सिंह ने सुलेखा के देवर वीरेंद्र सिं...