औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: राष्ट्र शक्ति संवर्धन और नारी सशक्तिकरण वर्ष 2026-27 के तहत गायत्री शक्तिपीठ खानपुर में रविवार से 11 कुंडीय महामृत्युंजय महायज्ञ, संगीतमय श्री शिवपुराण कथा और विशाल दीप यज्ञ का आयोजन शुरू होगा। आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा से किया जाएगा। आयोजन 16 अगस्त तक चलेगा। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि नौ अगस्त को सुबह 10 बजे मंच कलश शोभायात्रा के लिए कलश पूजन होगा। इसके बाद शाम चार बजे गायत्री मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से प्रतिदिन सुबह आठ बजे 11 कुंडीय महामृत्युंजय महायज्ञ होगा। दोपहर दो बजे से संगीतमय श्री शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 1...