Auraiya News: गांव पहुंचा युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भूठा गांव निवासी 22 वर्षीय मोहित कुमार की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की जांच शुरू की है। मंगलवार देर रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। भूठा गांव निवासी रामचंद सविता पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ रुरुगंज कस्बे में किराए के मकान में रहते हैं। उनके चार बेटों में तीसरे नंबर का मोहित कुछ समय पहले रोजगार के लिए गुरुग्राम गया था। वहां वह अपने बड़े भाई आकाश के साथ रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोहित का शव गुरुग्राम स्थित कमरे में फंदे से लटका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.