औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: आर्थिक तंगी के कारण बेटी की शादी की चिंता में डूबे एक परिवार के चेहरे पर रविवार को उस समय मुस्कान लौट आई, जब समाजसेवी संस्था की टीम गृहस्थी का सामान लेकर उनके दरवाजे पहुंची। विवाह से दो दिन पहले जरूरतमंद बेटी लक्ष्मी को विवाह में उपयोगी सामग्री और आर्थिक सहयोग मिलने पर परिवार भावुक हो उठा। सदर क्षेत्र के ग्राम भरसेन निवासी रामनरेश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री लक्ष्मी का विवाह 7 जुलाई को कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के रमपुरा निवासी विपिन के साथ होना है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति से मदद की अपील की थी। यह भी पढ़ें- Dumka News: गरीब बेटियों की शादी में सहारा बन रहा सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन रविवार सुबह समिति के सदस्य और सखी ग्रुप की...