Auraiya News: गणेश महोत्सव में रातभर गूंजे देवी गीत
औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: कस्बे के होमगंज स्थित गल्ला मंडी में चल रहे 15वें गणेश महोत्सव में सोमवार रात देवी जागरण का आयोजन हुआ। एटा से आए गौरव गोस्वामी देवी जागरण समूह के कलाकारों ने देवी गीतों और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल रातभर गणपति बप्पा और देवी-देवताओं के जयकारों से गूंजता रहा। श्री गणेश सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में गणेश प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गणपति बप्पा पर पुष्पवर्षा की। भगवान गणेश, मां दुर्गा, काली, सरस्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की गईं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर में महाआरती और जागरण आज भगवान कृष्ण के साथ फूलों की होली और भगवान शिव का तांडव नृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.