औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। सुबह से विभिन्न गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। शाम को होने वाली संध्या आरती और महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। हाईवे किनारे स्थित अष्टविनायक मंदिर में प्रतिदिन 11 यजमानों की ओर से विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन कराया जा रहा है। आचार्य पंडित सूर्यप्रकाश तिवारी मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न करा रहे हैं। इसके बाद मंदिर के पुजारी संध्या आरती कराते हैं। आरती में कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में बप्पा के दरबार में बह रही भक्ति की गंगा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते...