Auraiya News: गणेश पंडालों में उमड़ी भीड़, जयकारों से गूंजा कस्बा
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: कस्बे में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। सोमवार को सुबह से देर रात तक गणेश पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम होते ही पंडालों में भक्तों की भीड़ बढ़ गई। 'गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया' के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। कस्बे के मुख्य बाजार, हरीगंज बाजार और नहर बाजार सहित कई स्थानों पर गणपति बप्पा के भव्य पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। इनमें विराजमान भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं और झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुबह पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन और भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सहार इसके बाद श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.