Auraiya News: गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने रंगों में उकेरे गणपति के स्वरूप
औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर एक्सिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगों से गणपति के अलग-अलग स्वरूप उकेरकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने रंगोली सजाने और पीपल के पत्तों से गणेश प्रतिमा बनाने में भी उत्साह दिखाया। नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान चित्रकला के साथ रंगोली सजाने, फूलमालाएं बनाने और पीपल के पत्तों से गणेश प्रतिमा तैयार करने की गतिविधियां हुईं। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार दीक्षित ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में चित्रकला को केवल हाथ का कौशल नहीं, बल्कि साधना, ध्यान और जीवन दर्शन का माध्यम माना गया है। यह भी पढ़ें- गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.