Auraiya News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सहार
औरैया, सितम्बर 20 -- Auraiya News: सहार, संवाददाता। कस्बे में गणेशोत्सव की धूम मची है। दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम पूजन और महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं। शंख और घंटों की ध्वनि के बीच लग रहे 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से कस्बा भक्तिमय हो गया है। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति ने ज्ञानचंद्र गुप्ता के आवास के पास पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन किया जा रहा है। महाआरती में आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: गणपति बप्पा मोरया से पूजा पंडाल गुंजायमान आयोजन में राकेश शर्मा, ज्ञानचंद्र गुप्ता, अरविंद तिवारी, अमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.