औरैया, सितम्बर 20 -- Auraiya News: कुदरकोट, संवाददाता। कस्बे के रामलीला मैदान स्थित कुंडनपुर धाम में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। दोपहर बाद ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाकर चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। शाम करीब पांच बजे शोभायात्रा गपकपुर स्थित पुराह नदी पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: गणपति बप्पा को धूमधाम...