औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: सदर विधानसभा क्षेत्र के लुहियापुर गांव को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रोजाना इस मार्ग से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम गांव पहुंचे और सड़क की स्थिति देखी। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा ने सपा जिलाध्यक्ष को सड़क की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: हाथीमारा राय टोला के ग्रामीण जर्जर सड़क से परेशान बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर...