Auraiya News: गड्ढों में गुम हुआ अंधियारी मार्ग, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: विकासखंड क्षेत्र का अंधियारी मार्ग वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क का निर्माण अथवा मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी ने अंधियारी मार्ग का निर्माण डामर से कराया था। कई वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क धीरे-धीरे जर्जर होती गई। अब कई स्थानों पर डामर गायब होने के साथ गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क ठीक होने पर जिस दूरी को तय करने में करीब 10 से 15 मिनट लगते थे, अब उसी सफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.