औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: अछल्दा-महेवा मार्ग पर चिमकुनी गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में यूरिया लदा ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठने और संतुलन बिगड़ने पर चालक ने कूदकर जान बचाई। बीच सड़क पर ट्रैक्टर फंसने से करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को सड़क की पटरी से होकर निकलना पड़ा। सोमवार देर शाम इटावा से यूरिया लादकर ट्रैक्टर सरकारी संघ भैंसोल जा रहा था। चिमकुनी गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के कारण चालक उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका। ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में जाते ही उसका अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और ट्रॉली भी सड़क में धंस गई। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ता देख चालक ने कूदकर खुद को बचाया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रैक्टर...