Auraiya News: गजब! 10 साल पहले कटे बिजली कनेक्शन पर 7.79 लाख की आरसी
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। एक किसान का दावा है कि उसने वर्ष 2017 में अपना बिजली कनेक्शन विधिवत कटवाकर मीटर विभाग में जमा कर दिया था और विभाग से स्थायी विच्छेदन (पीडी) का प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया था। इसके बावजूद लगभग 10 वर्ष बाद उसके नाम 7,79,652 की बकाया वसूली की आरसी जारी कर दी गई। तहसील से नोटिस मिलने के बाद किसान और उसका परिवार सकते में है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनपुर निवासी रामकुमार ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विद्युत कनेक्शन संख्या 100339 वर्ष 2017 में नियमानुसार स्थायी रूप से विच्छेदित कर दिया गया था। विभाग ने 28 दिसंबर 2017 को मीटर सीलिंग (पीडी) का प्रमाण पत्र जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने मीटर भी विभाग में जमा कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.