Auraiya News: खो-खो के मैदान में जनता इंटर कॉलेज का पंच, जीते पांच खिताब
औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विद्यालय की टीमों ने बालक और बालिका वर्ग की छह में से पांच स्पर्धाओं में विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की करीब 14 टीमों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री जनता इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य शिव प्रकाश दुबे, मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज साफर के प्रधानाचार्य राजकुमार पांडेय और आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.