Auraiya News: खेल मैदान में बबाइन का दबदबा, कबड्डी की तीनों स्पर्धाएं जीतीं
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बबाइन में शुक्रवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी की प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर की बालक-बालिका स्पर्धाओं में बबाइन की टीमों का दबदबा रहा। खो-खो में कंपोजिट विद्यालय असेवटा की टीम विजेता बनी। दौड़ और लंबी कूद में भी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दौड़ और लंबी कूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.