औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: विकासखंड की ग्राम पंचायत औतों के आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को माता उन्मुखीकरण बैठक हुई। अगस्त माह की थीम 'घर पर सरल कला एवं रचनात्मक विकास' के तहत माताओं को खेल-खेल में बच्चों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और रचनात्मक विकास के तरीके बताए गए। बैठक में 19 महिलाओं ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष की आयु तक बच्चों का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और रचनात्मक विकास तेजी से होता है। इसलिए बच्चों को खेल और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रधानाध्यापक लोकेश शुक्ला ने माताओं से बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील की। यह भी पढ़ें- Orai News: माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा में भागीदारी पर मां की बताई भूम...