औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: खेल-खेल में हुई एक छोटी-सी लापरवाही सात वर्षीय बच्ची की जान पर बन आई। नाक में कैंची घुसने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। घबराए परिजन उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज चिचौली की आपातकालीन सेवा में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए सफल सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। सरैया निवासी प्रशांत की सात वर्षीय बेटी दिव्यांशी मंगलवार को घर में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक कैंची उसकी नाक में घुस गई। हादसे के बाद बच्ची दर्द से चीखने लगी और उसकी नाक से तेजी से खून बहने लगा। परिजन घबराकर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।आपातकालीन कक्ष में नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बच्ची का परीक्षण किया। जांच में कैंची का हिस्सा नाक के भीतर फंसा मिला। स्थिति की गंभीरता को द...