औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के खानपुर कस्बे में घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा चार वर्षीय मासूम अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे बेसुध हालत में निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खानपुर के पुरानी ईदगाह मोहल्ला निवासी रहीश उर्फ माठू का चार वर्षीय बच्चा सोमवार देर शाम घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जमीन पर जा गिरा। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। वह घायल अवस्था में बेसुध पड़ा था। परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद...