औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: घर के बाहर खेल रहा सभासद का दो वर्षीय बेटा सोमवार दोपहर खुले पड़े नए सीवर टैंक में गिर गया। मासूम के अचानक गायब होने पर परिजन करीब डेढ़ घंटे तक उसकी तलाश करते रहे। बाद में घर के पास बने सीवर टैंक में उसका शव पानी में उतराता दिखाई दिया। परिजन उसे आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पालिकाध्यक्ष और सभासदों समेत बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर निवासी सभासद पिंकी राजपूत और कुलदीप का दो वर्षीय बेटा रुद्र सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के दो मकान अगल-बगल हैं। दूसरे मकान में नया सीवर टैंक बना हुआ है। उसमें पानी भरा था और टैंक का ढक्कन खुल...