औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बिरहुनी गांव में शुक्रवार को खेत से लौट रहे 36 वर्षीय किसान पर रास्ते में घूम रहे कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने किसान के बाएं पैर को जबड़े में दबोचकर मांस नोच लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर किसान को बचाया। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बिरहुनी गांव निवासी राजकुमार शुक्रवार को खेत पर काम करने गए थे। काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर की पटिया खोलकर गांव की ओर लौट रहे थे। गांव के अंदर पहुंचते ही रास्ते में घूम रहे कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग समेत चार ग्रामीणों को काटा संभलने से पहले ही कुत्ते ने उनके बाएं पैर को जबड़े में दबोच ...