औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हैदलपुर गांव में छह दिन पहले खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले व्यक्ति के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी ने रविवार सुबह पति का लिखा कथित सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। महिला ने गांव के कुछ लोगों पर पति को परेशान करने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। साथ ही पति की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने शिकायत और कथित सुसाइड नोट की जांच शुरू करने की बात कही है।हैदलपुर गांव निवासी रीता देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति अनुरुद्ध बाबू का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के बाद विपक्षी उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास...