Auraiya News: खेत में चारा लेने गई शिक्षामित्र को सांप ने काटा
औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: खेत में चारा लेने गई शिक्षामित्र को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय रामनगर में एक वैद्य के पास ले गए। परिजनों ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने का दावा किया है। विकास खंड के नियामतपुर गांव निवासी आदेश कुमार कठेरिया की पत्नी उमा देवी प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में शिक्षामित्र हैं। वह खेत से चारा लेने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। जानकारी मिलने पर उनका बेटा खेत पहुंचा और उन्हें गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर रामनगर ले गया। वहां एक वैद्य ने जड़ी-बूटी की दो खुराक दीं। परिजनों के अनुसार करीब 10 से 15 मिनट बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.