औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के खोयला गांव में खेत जोत रहे किसान और उसके परिजनों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता खेत जोत रहे थे। इसी दौरान जमीन के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा और चाची को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। तीनों घायलों को पहले सीएचसी दिबियापुर और बाद में गंभीर हालत में सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: खेत जोत रहे किसान पर हमला, बचाने पहुंचे भाई-भाभी भी पीटे थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शन...