औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: घर से खेतों की ओर जाने के लिए निकले युवक की गुरुवार सुबह बंथरा गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब के पास से गुजरते समय पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों के प्रयास के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत कर युवक को पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पत्नी और पांच मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी सबसे छोटी बेटी महज एक माह की है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी 35 वर्षीय महावीर गुरुवार सुबह घर से खेतों की ओर जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक महावीर को पेट दर्द की समस्या रहती थी। खेत जाते समय रास्ते में वह गांव के तालाब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरा...