औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: विकासखंड ऐरवाकटरा की ग्राम पंचायत नगला पहाड़ी के बरौना खुर्द और मुर्चा मूसाह गांवों में जलभराव से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से पककर तैयार फसल गिर गई है। किसानों ने अभिलेखों में दर्ज पुराने नाले की दोबारा खुदाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। किसानों ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से खेतों में पानी भरा है। इससे धान की कटाई प्रभावित हो रही है और फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। पुराने नाले की खुदाई होने पर पानी निकल सकेगा। किसानों के मुताबिक, उन्होंने 25 सितंबर 2025 को समस्या की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद राजस्व और ग्राम विकास विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण और सत्यापन किया था। इसके बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी।राजस्व विभाग ...