औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: शहर के नारायनपुर मोहल्ले में गुरुवार तड़के एक युवक का शव उसके बंद पड़े मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। भरसेन गांव निवासी आलोक कुमार सक्सेना बड़े वाहनों का चालक था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर से निकल गया। बाद में शहर के नारायनपुर मोहल्ले में डाकघर के पास स्थित अपने बंद पड़े मकान में पहुंचा, जहां उसने टीनशेड में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले आलोक ने अपने भाई शशांक और पिता सुमित नारायण को फोन कर कुछ लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की बात बताई थी। इसके बाद पर...