Auraiya News: खाना बना रही महिला पर देवर ने लाठी-डंडे से किया हमला, गंभीर
औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऐरवा कुईली गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते देवर ने खाना बना रही अपनी भाभी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पति ने घायल पत्नी को थाने पहुंचाया। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी ऐरवा कटरा भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटनाक्रम ऐरवा कुईली निवासी दीपक शर्मा की पत्नी पूनम सोमवार को घर में खाना बना रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके देवर रिंकू ने पीछे से लाठी-डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूनम जमीन पर गिर पड़ीं और बचाव के लिए चीख-पुकार करने लगीं। आवाज सुनकर घर के बाहर दुकान पर बैठे पति दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। पत्नी को घायल देखकर वह उन्हें लेकर थाना ऐरवा कटरा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.