Auraiya News: खाना बनाते समय झुलसी किशोरी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला चिंता गांव में खाना बनाते समय एक 14 वर्षीय किशोरी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगला चिंता गांव निवासी शेखर की 14 वर्षीय पुत्री सोमन घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे आनन-फानन में सीएचसी अछल्दा ले जाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.