औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, सहार परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने समिति समय पर न खुलने और जरूरत के समय खाद उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप था कि समय पर खाद न मिलने से खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने समिति की वितरण व्यवस्था में सुधार, समय से समिति खोलने और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरने के दौरान किसानों ने कहा कि खरीफ फसलों की बुआई और देखभाल...