Auraiya News: खनन की शिकायत से नाराज युवकों ने पीटा, नकदी और मोबाइल छीना
औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में शराब ठेके के पास खनन की शिकायत करने से नाराज युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से 14,500 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अयाना थाना क्षेत्र के अयाना गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को किसी काम से मुरादगंज बाजार आए थे। काम पूरा करने के बाद लौटते समय शराब ठेके के पास एक चार पहिया वाहन के नजदीक कुछ लोग शराब पी रहे थे।आरोप है कि वहां मौजूद शिवेंद्र उर्फ शिवू ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। उसने खनन कार्य की शिकायत कर बाधा डालने का आरोप लगाते हुए धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने राजेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.