Auraiya News: क्षत्रिय महासभा के मिलन समारोह में एकजुटता और शिक्षा पर जोर
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: सामाजिक एकजुटता के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता और बच्चों की शिक्षा में सहयोग का संकल्प क्षत्रिय महासभा के विजयादशमी मिलन समारोह का केंद्र रहा। जालौन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में दो विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए कुल 20 हजार रुपये की सहायता दी गई। एक युवती की शादी के लिए भी 25 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। पूर्व सैनिकों और बुजुर्गों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया। क्षत्रिय महासभा के संरक्षक कुंवर रविन्द्र सिंह की मौजूदगी में हुए समारोह में सैकड़ों समाजबंधु शामिल हुए। आयोजन में समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया गया। शिक्षा, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात रखी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.