Auraiya News: क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आया युवक, पांच बच्चों से छिना पिता का सहारा
औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बैसोली गांव के सामने बुधवार दोपहर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे एक युवक की जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब चार बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का सहारा भी उठ गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर युवक बैसोली गांव के सामने रेलवे के खंभा नंबर 1117/20 के पास क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर कानपुर की ओर जा रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान बैसोली अड्डा निवासी 45 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई। हादसे के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इंजन की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.