औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। सदर ब्लॉक के क्योंटरा गांव में रविवार को अखाड़े की मिट्टी पर पहलवानों के दांव-पेच और दर्शकों की तालियों का जोर रहा। गांव की पुरानी दंगल परंपरा में इस बार उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, पंजाब और बिहार से पहुंचे पहलवानों ने जोर आजमाइश की। स्थानीय पहलवानों को भी बाहर से आए पहलवानों के सामने अपनी कुश्ती कला दिखाने का मौका मिला। कई मुकाबलों में पहलवान एक-दूसरे पर भारी नहीं पड़ सके और कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।दो दिवसीय दंगल में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भीड़ लगी रही। शुरुआती मुकाबला क्योंटरा के कन्हैया और सिहुरा के भोले के बीच हुआ। इसमें भोले ने कन्हैया को पटखनी दी। फिरोजाबाद के रजनीश और एटा के अमर के बीच हुए मुकाबले में रजनीश ने जीत हासिल की। इसके ब...