औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव खलरा में कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक के सिर में चोट आई, जिसे पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा। जानकारी के अनुसार प्रदीप और उसका भाई संदीप, पुत्र रामकुमार, अपने दोस्त भूरे निवासी शहबाजपुर के साथ ऑटो से गांव खलरा स्थित अपनी मौसी के घर गए थे। आरोप है कि वहां मौसा के बड़े भाई महेंद्र ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों को पिला दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महेंद्र तथा उनके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भूरे के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद तीनों अछल्दा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने घायल भूरे को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्...