Auraiya News: कोतवाली परिसर में अनुपम वाटिका का शुभारंभ
औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: कोतवाली परिसर में नवनिर्मित अनुपम वाटिका का गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र सहित जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कोतवाली परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के साथ पुलिसकर्मियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुपम वाटिका विकसित की गई है। वाटिका में हरियाली के बीच पुलिसकर्मियों को कुछ समय शांत वातावरण में बिताने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिसर में स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया के तीनों सर्किल मुख्यालयों पर खुले परिवार परामर्श केंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.