Auraiya News: कोकीन, एक्स्टसी और मेथामफेटामाइन संग तस्कर दबोचा
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: कोतवाली पुलिस ने फफूंद रोड स्थित नहर पुल के पास से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम एमडीएमए/एक्स्टसी की गोलियां और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से 600 रुपये और एक मोबाइल फोन भी मिला। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस जालौन चौराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक फफूंद रोड स्थित नहर पुल के आगे मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस टीम मुखबिर के बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.