Auraiya News: कॉलेज से लौट रहे छात्र व साथियों से मारपीट, कार्रवाई की मांग
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रहे कक्षा 12 के छात्र और उसके साथियों से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र ने सात-आठ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोहानी कलां निवासी छात्र जन सहयोगी इंटर कॉलेज अमावता में कक्षा 12 में पढ़ता है। छात्र के अनुसार कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। बारिश के कारण अमावता में एक मेडिकल स्टोर के पास रास्ते में पानी भरा था। इसके चलते छात्र और उसके साथी वहां रुक गए। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने अपने सात-आठ साथियों को बुला लिया और छात्र व उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में छात्र समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.