Auraiya News: कैमरे और निर्माण सामग्री को लेकर भिड़े दो पक्ष, दस पर रिपोर्ट
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बरू कलासर गांव में कैमरे और निर्माण सामग्री को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की बबीता देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी अशोक कुमार के मकान की दीवार पर लगे कैमरों का मुंह उनके घर की ओर है। कैमरे हटाने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 28 अगस्त की शाम करीब पांच बजे सतीश, रामकिशन, रंजीत, अशोक और अमन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी रोशनी के कान के पास चोट आई। बहन नीलम के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष की आरती ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.