औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: विकासखंड बिधूना के कैथावा आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को नियमित टीकाकरण एवं पोषण जांच शिविर लगाया गया। इसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। बच्चों का वजन और लंबाई मापकर उनके शारीरिक विकास और पोषण स्तर की भी जांच की गई। एएनएम विनय कुमारी ने पंजीकृत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। उन्होंने महिलाओं को बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगवाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपिका सिंह ने बच्चों का वजन करने के साथ उनकी लंबाई और ऊंचाई मापी। माताओं को बच्चों के पोषण स्तर और ग्रोथ चार्ट की जानकारी दी गई। कम वजन वाले बच्चों की पहचान कर उनकी माताओं को पौष्टिक आहार और विशेष देखभाल के तरीके बताए गए। आशा...