औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: चिचौली स्थित राजकीय चिकित्सालय में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीते एक सप्ताह के दौरान जन्मीं 10 नवजात बालिकाओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी और अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिले में जन्म लेने वाली प्रत्येक पात्र बालिका को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बालिका अथवा उसका परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन कराने में भी सहयोग किया जाए। डॉ. अनिता सोनी ने धात्री महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीकाकरण...