औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: नगर पंचायत के मुखर्जी नगर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केक काटकर रजत जयंती मनाई गई। मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम को देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मां दुर्गा जनजागरण समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने केक काटा तथा एक-दूसरे को बधाई दी। शाम को आरती के बाद झांकी महोत्सव शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा और काली माता ...