Auraiya News: कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लॉटरी से चयन आज
औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: अनुदान पर कृषि यंत्र लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लाभार्थी चयन की प्रक्रिया गुरुवार को होगी। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार ककोर में दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लॉटरी निकाली जाएगी। कृषि विभाग ने आवेदन करने वाले किसानों से चयन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहने को कहा है। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्रों के वितरण के लिए 16 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों की ई लॉटरी 21 अगस्त को प्राप्त बुकिंग के सापेक्ष अब ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। ई-लॉटरी में रोटावेटर, कल्टीवेटर, लेजर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.