Auraiya News: कूड़ा वाहन चालक की सड़क हादसे में मौत, कोहराम
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: नगर पंचायत आटसू में कूड़ा वाहन चालक के रूप में कार्यरत एक युवक की सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे बाहर नहीं ले गए और कुछ देर बाद अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। रामनगर आटसू निवासी 22 वर्षीय लाखन सिंह विश्वकर्मा उर्फ अजय कुमार नगर पंचायत आटसू में कूड़ा वाहन चालक था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। महाराजपुर मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सुबह 8:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.