Auraiya News: कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: अछल्दा। नगला जोधा गांव में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे गांव में घूम रहे मोर को कुत्तों के झुंड ने घेरकर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के कांस्टेबल हेमंत कुमार ने मोर के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.